माउंट यूनाम चोटी पर सुखजोत ने फहराया तिरंगा
शाहजहांपुर, सितम्बर 20 -- शाहजहांपुर। शहर के सदर बाजार के रहने वाले 32 वर्षीय सुखजोत सिंह ने हिमालय की 6111 मीटर ऊंची माउंट यूनाम चोटी पर तिरंगा फहराकर उपलब्धि हासिल की। जसवीर सिंह के पुत्र सुखजोत ने 11 सितंबर की सुबह शिखर पर पहुंचकर अभियान पूरा किया। करीब आठ दिन चले अभियान में उन्हें पथरीले रास्तों, कम ऑक्सीजन, खराब मौसम और ऊंचाई पर होने वाली बीमारी जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। वह अब तक 20 से अधिक हिमालयी ट्रेक कर चुके हैं। पेशे से सूचना प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ सुखजोत नोएडा की निजी कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि पर्वतारोहण में शिखर तक पहुंचने के साथ सुरक्षित वापस लौटना भी उतना ही जरूरी है। कठिन परिस्थितियों के बीच अभियान पूरा करना उनके लिए यादगार अनुभव रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.