बागपत, जुलाई 18 -- बिनौली। क्षेत्र के सिरसली गांव निवासी विजय तोमर ने हिमाचल प्रदेश के लाहौल क्षेत्र में स्थित 6111 मीटर (20,500 फीट) ऊंचे माउंट यूनाम का सफल आरोहण किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव, जिले और प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। माउंट यूनाम भारतीय हिमालय की प्रमुख 6000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों में से एक है। इससे पहले भी वह 5230 मीटर ऊंचे माउंट मचोई-2 का सफल आरोहण कर चुके हैं। उनकी इस सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...