देहरादून, मई 23 -- देहरादून। जीतो उत्तराखंड संस्था की ओर से शनिवार को माउंट फोर्ट अकादमी में जॉब फेयर आयोजित किया गया। इसमें करीब बीस प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। सात सौ से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाकर इसमें सहभागिता की। फार्मा, इंजीनियरिंग, आईटी आदि से जुड़ी कंपनियों ने युवओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए। संस्था के अध्यक्ष संदीप जैन, चीफ सेक्रेटरी नितिन जैन ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य केवल नौकरी उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि प्रतिभाशाली युवाओं को अपने परिवार और राज्य के साथ रहकर आगे बढ़ने का अवसर देना भी है। यह भी पढ़ें- खूंटी में जीतो नेशनल जॉब फेयर 53 युवाओं ने कराया पंजीकरण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...