प्रयागराज, सितम्बर 12 -- उत्तर मध्य रेलवे की हॉकी खिलाड़ी और पर्वतारोही सोनिया कुशवाहा ने लद्दाख की जंस्कार रेंज में स्थित 23,200 फीट ऊंचे माउंट कुन पर तिरंगा फहराकर उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 29 अगस्त को चढ़ाई शुरू की और कठिन बर्फीले व ग्लेशियर मार्ग को पार करते हुए सात सितंबर को शिखर पर पहुंचकर तिरंगा फहराया। वापसी पर सोनिया का रेल परिवार और नागरिकों ने ढोल-नगाड़ों, माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। महाप्रबंधक नरेश पाल, एनसीआर खेल संघ अध्यक्ष शशि प्रकाश द्विवेदी समेत खेल संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...