मुरादाबाद, अगस्त 25 -- मुरादाबाद। यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी एलब्रश पर माउंटेनियर रवि कुमार फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सचिव मनोज कुमार ने 24 अगस्त को सफलतापूर्वक तिरंगा फहराया। माउंट एलब्रश की ऊंचाई 5642 मीटर है। मनोज कुमार ने बताया कि 20 अगस्त को आजऊ पहुंचे। 21 अगस्त को चेगेट चोटी, ऊंचाई 3739 मीटर पर तिरंगा फहराया। 22 अगस्त को मनोज कुमार बेस कैंप पहुंचे। वहां लगभग 4900 मीटर हाइट गेन की फिर वापस बेस कैंप आ गए। 23 अगस्त की रात को लगभग रात 11:30 बजे बेस कैंप से चलना शुरू किया। -13 डिग्री सेल्सियस तापमान और बर्फीली हवाओं के बीच मनोज कुमार 24 अगस्त को सुबह आठ बजे माउंट एलब्रश पर पहुंच गए। इस अभियान की शुरुआत मनोज कुमार में प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश सरकार अमित कुमार घोष से लखनऊ में फ्लैग ऑफ कराके आशीर्वाद प्राप्त किया। मुरादाबाद में विधायक रित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.