माउंट असीसी स्कूल के पास बाइक सवार ने मोबाइल छीना
भागलपुर, मई 10 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता इशाकचक थाना क्षेत्र के ईश्वरनगर के रहने वाले सूर्य नारायण भारती से मोबाइल छिनतई की घटना हुई। घटना को लेकर उन्होंने तिलकामांझी थाना में केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि दो मई को दोपहर ढाई बजे वे भीखनपुर गुमटी से बड़ी पोस्ट ऑफिस की तरफ जा रहे थे। माउंट असीसी जूनियर सेक्शन स्कूल के पास बाइक सवार बदमाश पीछे से आया और उनके हाथ से मोबाइल झपटकर भीखनपुर की तरफ भाग निकला। इतनी तेजी से वह भाग निकला कि उसके बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर देख पाना भी मुश्किल था। घटना को लेकर केस दर्ज करने के बाद तिलकामांझी पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला है। यह भी पढ़ें- पर्स लेकर भाग रहे आरोपित को पकड़ा, धुनाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.