अल्मोड़ा, अप्रैल 5 -- उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोदी मैदान से विजन 2 विक्ट्री की ओर से रन विद मदर नेचर थीम पर माउंटेन मैराथन हुई। इसमें विभिन्न जिलों से आए धावकों ने दौड़ लगाई। विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया। मैराथन के बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। रविवार को ब्लॉक प्रमुख चेतना नेगी, सेवारत लेफ्टिनेंट कर्नल प्रेम थापा व अन्य ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। दस किमी पुरुष वर्ग में बीरेंद्र सिंह रावत पहले, दिनेश चन्द्र दूसरे, मयंक तीसरे, महिला वर्ग में माया पहले, मीना कोरंगा दूसरे, रोबिन वर्मा तीसरे, पांच किमी दौड़ बालक वर्ग में भास्कर हर्बोला पहले, महेंद्र दूसरे, तुषार तीसरे व बालिका में अंजलि बोरा पहले, नेहा थापा दूसरे, तनीषा तीसरे, तीन किमी बालक में मयंक उपाध्याय पहले, भानु प्रताप दूसरे, दिव्यांशु थापा दूसरे, बालिका...