माउंटेन मैन दशरथ मांझी को भारत रत्न दिलाने की मांग , 17 को निकलेगी बाइक रैली
गया, अगस्त 9 -- माउंटेन मैन दशरथ मांझी को भारत रत्न दिलाने की मांग को लेकर रविवार को मुसहर भूंईया संघ के बैनर तले गेहलौर घाट स्थित दशरथ मांझी सभागार में बैठक हुई। कंचन मांझी की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि बाबा दशरथ मांझी के 19वें परिनिर्वाण दिवस पर 17 अगस्त को गया से गेहलौर घाटी तक रैली निकाली जाएगी। रैली में गया जिले के विभिन्न क्षेत्रों से मुसहर-भूंईया संघ के सदस्य शामिल होंगे। सैकड़ों मोटरसाइकिल सवार गया से गेहलौर घाटी पहुंचकर दशरथ मांझी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। साथ ही उन्हें भारत रत्न देने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की जाएगी। संघ के सदस्यों ने रैली में हजारों लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि दशरथ मांझी ने अदम्य इच्छाशक्ति के बल पर पहाड़ काटकर रास्ता बनाया। उनका जीवन आने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.