माउंटेन गार्जियन-2026' सैन्य अभ्यास चौबटिया में शुरू
अल्मोड़ा, अक्टूबर 7 -- रानीखेत। चौबटिया स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड में भारत और संयुक्त अरब अमीरात की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'माउंटेन गार्जियन-2026' शुरू हुआ है। पर्वतीय युद्ध कौशल (माउंटेन वॉरफेयर) पर केंद्रित यह सैन्य अभ्यास 18 अक्तूबर तक संचालित होगा। इस द्विपक्षीय युद्धाभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच अंतःक्रियाशीलता, आपसी समझ और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करना है। अंतर्राष्ट्रीय युद्धाभ्यास में दोनों देशों की सेनाओं के 46-46 कुल 92 सैन्य कर्मी भाग ले रहे हैं। भारतीय सेना के दस्ते में 'भैरव बटालियन' के जवान शामिल हैं, जबकि संयुक्त अरब अमीरात की सेना की ओर से 'माउंटेन इन्फैंट्री बटालियन' के सैनिक अपनी युद्ध क्षमताओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार इस विशिष्ट सैन्य अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.