पलामू, अप्रैल 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के योध सिंह नामधारी महिला कॉलेज की दो छात्राएं श्रेया और ईशा दुबे का चयन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के कार्यक्रम माई भारत बजट क्वेस्ट 2026 के अंतिम चरण के लिए किया गया है। चयनित छात्राओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 12 एवं 13 अप्रैल को प्रस्तावित राष्ट्रीय स्तर के वर्चुअल संवाद में सहभागिता का अवसर प्राप्त होगा। इस संवाद के माध्यम से छात्राएं देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ अपने विचार साझा करेंगी तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा में भाग लेंगी।प्राचार्य डॉ मोहिनी गुप्ता ने कहा कि यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य देश के युवाओं को बजट, आर्थिक नीतियों एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर जागरूक करना तथा उन्हें नीति-निर्माण की ...