मिर्जापुर, सितम्बर 18 -- मिर्जापुर। नरोत्तम सिंह पदम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मगरहा में शुक्रवार को विकसित भारत 2047 कार्यक्रम के उपलक्ष्य में माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी आदित्य तिवारी एवं उनकी टीम ने महाविद्यालय के 210 छात्र-छात्राओं का माई भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा कर यंग लीडर डायलॉग क्विज प्रतियोगिता कराया। युवाओं को विकसित भारत 2047 के प्रति अपने योगदान और सुझाव प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ प्राचार्य प्रो. दिनेश कुमार यादव, प्राध्यापक, शिवम प्रजापति एवं कर्मचारी उपस्थित रहे । यह भी पढ़ें- Mainpuri News: क्विज में दस हजार युवाओं की सहभागिता का लक्ष्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...