जमुई, जून 6 -- सिकंदरा, निज प्रतिनिधि बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नेता बिनोद कुमार चौधरी के नेतृत्व में गुरुवार को सिकंदरा नगर पंचायत के रविदास नगर एवं पठान टोला में कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित माई-बहन योजना को लेकर विशेष सदस्यता अभियान और हर घर कांग्रेस झंडा अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्त्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने स्वेच्छा से अपने हाथों से सदस्यता फॉर्म भरे और कांग्रेस के इस न्यायिक व सामाजिक समावेशी योजना से जुड़ने की इच्छा जताई। महिलाओं ने इसे आत्मनिर्भरता, सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया। माई-बहन योजना विशेष रूप से वर्तमान समय में महिलाओं की गंभीर आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और घरेलू जिम्मेदारियों के बोझ ने महिलाओं की स्वतंत्रता और गरिमा को प्रभावित किया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.