धनबाद, मार्च 20 -- धनबाद। रेलवे के रनिंग कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर को मिलने वाले रनिंग माइलेज भत्ते में 25 प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी मिल गई है। यह बढ़ोतरी एक जनवरी 2024 से लागू मानी जाएगी। इस निर्णय से रेलवे के रनिंग कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। बताया गया है कि सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा के अनुसार जैसे ही केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत हुआ, सभी भत्तों में 25 प्रतिशत वृद्धि का प्रावधान किया गया था। एक जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत हो जाने के बाद अन्य भत्तों में तो वृद्धि कर दी गई, लेकिन लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर को मिलने वाले रनिंग भत्ते में यह बढ़ोतरी लागू नहीं की गई थी। इस मुद्दे को लेकर रेलवे के सबसे बड़े श्रमिक संगठन ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन ने कई उच्च स्तरीय ब...