रुडकी, अप्रैल 27 -- लक्सर, संवाददाता। माइनिंग टीम के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एंटी माइनिंग टीम के सदस्य अमन तोमर पुत्र वीरेंद्र तोमर निवासी मंसूरपुर पौसरा (मध्य प्रदेश) ने तहरीर देकर बताया कि वह अपनी टीम के साथ भानु प्रताप, बिंगोनाथ व सतेंद्र के साथ रविवार को लक्सर-रुड़की मार्ग पर बसेड़ी गांव के पास खनन वाहनों की निगरानी कर रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...