शिमला, अक्टूबर 12 -- Himachal Pradesh Mausam: हिमाचल प्रदेश में ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है। लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन में यहां पहली बार है, जब पारा माइनस में पहुंचा है। राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान औसत न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री की गिरावट आई है और यह सामान्य से 0.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 15 अक्टूबर तक राज्य के अधिकांश इलाकों में अंधड़ चलने और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। 16 और 17 अक्टूबर को भी मौसम खराब रह सकता है, जबकि 18 अक्टूबर को मौसम साफ होने का अनुमान है। सोमवार को राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ है और धूप खिली है।कहां कित...