माइनस में आ रहा है 2327 उपभोक्ताओं का बिजली बिल
प्रयागराज, अगस्त 8 -- प्रयागराज। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का असर अब जिले में साफ दिखाई देने लगा है। जिले में बड़ी संख्या में घरों की छतों पर लगे रूफटॉप सोलर प्लांट न सिर्फ बिजली की जरूरत पूरी कर रहे हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजने से कई उपभोक्ताओं का बिजली बिल माइनस में आने लगा है। वर्तमान में जिले के 2327 उपभोक्ताओं के बिजली बिल ऋणात्मक (माइनस) दर्ज किए गए हैं, जो इस योजना की सफलता का बड़ा संकेत माना जा रहा है। योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने वाले छह हजार से अधिक उपभोक्ताओं का मासिक बिजली बिल 100 से 500 रुपये के बीच सिमट गया है। वहीं लगभग नौ हजार उपभोक्ताओं का बिजली खर्च पहले की तुलना में करीब एक तिहाई रह गया है। इससे परिवारों के मासिक बजट पर बिजली खर्च का बोझ काफी कम हुआ है। पीओ नेडा कोमिल द्विवेदी ने बताया कि प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.