माइनर सूखी, बिजली बेपटरी, धान की नर्सरी पर छाया संकट
औरैया, जून 11 -- कंचौसी, संवाददाता। खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र के किसानों के सामने सिंचाई का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। एक ओर मंगलपुर माइनर में अब तक पानी नहीं छोड़ा गया है तो दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में अनियमित बिजली आपूर्ति ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। समय पर धान की नर्सरी तैयार न होने से किसानों को रोपाई में देरी और उत्पादन प्रभावित होने का डर सता रहा है। क्षेत्र के अधिकांश किसान जून के पहले सप्ताह में धान की नर्सरी डाल देते हैं, ताकि समय से रोपाई का कार्य शुरू हो सके। लेकिन इस बार हालात अलग हैं। मंगलपुर माइनर पूरी तरह सूखी पड़ी है और उसके सहारे खेती करने वाले सैकड़ों किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। मजबूरी में किसान निजी नलकूपों का सहारा लेने को विवश हैं, लेकिन बिजली की आंख-मिचौली के कारण वह भी पर्याप्त साबित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.