अल्मोड़ा, मार्च 11 -- अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में बीए चौथे सेमेस्टर में साल 2026 में माइनर वोकेशनल के रुप में ड्रॉइंग एंड कलर स्टडीज के प्रश्नपत्र का चयन किया गया है। विश्ववविद्यालय की ओर से इसको लेकर सभी कॉलेजों व परिसरों को निर्देश भी दिए गए हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने बताया कि अगर किसी कॉलेज या परिसर की ओर से माइनर वोकेशनल में इसके अतिरिक्त अन्य विषय का अध्ययन कराया जाता है तो इसके लिए संबंधित कॉलेज या परिसर स्वयं उत्तरदायी होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...