मैनपुरी, मार्च 12 -- एलाऊ। विकासखंड जागीर क्षेत्र के ग्राम अंबरपुर के समीप गुरुवार की सुबह माइनर में खंदी लग गई। खंदी लगने से आसपास खड़ी 30 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। गनीमत ये रही कि सुबह सात बजे ये खंदी लगी। ग्रामीणों ने जानकारी होने के बाद तुरंत खंदी बंद करने के उपाय शुरू कर दिए और तीन घंटे की मशक्कत के बाद खंदी बंद कर दी। किसानों ने डीएम से फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। ग्राम अंबरपुर के निकट से माइनर निकलता है। इस माइनर में किसान नरेश कुमार के खेत के सामने सुबह सात बजे के लगभग पटरी टूट गई और खंदी का रूप ले लिया। सुबह ग्रामीण जब तक पहुंचे तो खंदी लगने की जानकारी हुई। ग्रामीण तत्काल पानी को रोकने के प्रयास में जुट गए। ग्रामीण तख्त, बोरी और अन्य सामग्री लेकर माइनर में उतर पड़े और अस्थायी रूप से पानी का बहाव रोकने की कोशिश क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.