रुडकी, मई 19 -- रुड़की, संवाददाता। तहसील दिवस में अपर तहसीलदार शुभांगिनी रिलकोटिया ने लोगों की समस्याएं सुनीं। किसानों ने माइनर में पानी नहीं छोड़ने से सिंचाई की समस्या प्रमुख रूप से उठाई। इस दौरान करीब 30 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें अधिकांश शिकायतें भूमि पैमाइश, चक मार्ग और सिंचाई व्यवस्था से संबंधित रहीं। खेड़ाजट निवासी समेंद्र कुमार, राजू प्रधान, संजीव कुमार, अमित कुमार, बिल्लू, मनीत कुमार समेत कई ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र की माइनर में पानी नहीं छोड़ा गया है। इसके चलते खेतों में खड़ी फसलों की सिंचाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है। यह भी पढ़ें- रुड़की में तहसील दिवस में भूमि पैमाइश व सिंचाई की समस्याएं छाईं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...