माइनर में पानी नहीं, किसानों के साथ मवेशी भी परेशान
कानपुर, मई 24 -- सरवनखेड़ा, संवाददाता। सरवनखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र के माइनर पूरी तरह से सूखी हुई है। बिजली कटौती के बीच माइनरों में पानी न आने से किसानों के सामने समस्या खड़ी हो गयी है। खरीफ की फसल की तैयारी में किसान दिन रात एक किए हुए है। इसके बाद भी उसको सफलता नहीं मिल पा रही है। वहीं सूखे माइनरों से मवेशियों के सामने पानी का संकट खड़ा है। इतनी भीषण गर्मी पड़ने के बावजूद भी सरवनखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र में नहरों व रजबहे में पानी न आने से किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ रहा है। साथ ही गर्मी में पानी न मिलने से पशु-पक्षी भी बेहाल हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- जल संरक्षण : करोड़ों खर्च फिर भी प्यासी धरती किसान गन्ना व मूंग, उर्द में भी पानी नहीं लगा पा रहा है। इससे अन्य फसलें मुरझा रही हैं। सरवनखेड़ा के पास से निकली बिल्टी माइनर सूखी पड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.