बाराबंकी, अप्रैल 17 -- देवा शरीफ। जिले में बेखौफ भूमाफियाओं की गिद्ध दृष्टि गरीबों की जमीनों पर ही नहीं, बल्कि सरकारी जमीनों पर भी लगी हुई है। विभागीय उपेक्षा के चलते वे सरकारी जमीनों को भी हथियाने में जुटे हुए हैं। कुछ ऐसा ही मामला इस समय देवा-चिनहट मुख्य मार्ग पर स्थित करौंदा-ओखरा माइनर पर बने पुल के पास देखने को मिल रहा है। जहां अवैध प्लाटिंग करने वालों ने माइनर पाट कर कब्जा शुरू कर दिया है। हद तो यह कि करौंदा-माइनर के छोर पर दीवार खड़ी कर तार खींच दिया है। मतलब माइनर को पूरी तरह कब्जे में लेने के प्रयास में जुट गए हैं। यह भी पढ़ें- जलमीनार से एक बूंद नसीब नहीं हुआ पानी, सरकारी पैसा हुआ बेकार बावजूद इसके इसकी भनक विभागीय अधिकारियों को नहीं है। जबकि बारिश के मौसम में इस माइनर से ही आसपास के गांवों का पानी निकलकर झील की तरफ जाता है। यदि इ...