मथुरा, मई 31 -- थाना नौहझील अंतर्गत गांव सिद्दीकपुर स्थित माइनर में शनिवार सुबह किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। शनिवार सुबह गांव सिद्दीकपुर, नौहझील में खेतों की ओर माइनर में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। बताते हैं कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे नहर के बराबर अपने खेत में विनोद मास्टर खड़ी फसल में रसायन छिड़कने के लिए मजदूर बुलाया था। बताते हैं कि लडका माइनर से पानी का डिब्बा भरने गया था तो उसे मुंह के बल पड़ा शव दिखाई दिया था। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड जुट गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए शव को माइनर कीचड़ से निकलवाया। उसके चेहरे को देख शिनाख्त गांव निवासी सुभाष उर्फ सूखा (46) के रूप में की। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक का...