उरई, दिसम्बर 8 -- माधौगढ़। बिजदुआं माइनर के ओवरफ्लो होने से 5 किसानों की 12 बीघा फसल डूब गई है। इससे किसानों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। फसलों की सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़ा गया है। तरसौर रजवहा में पानी के साथ आए कचड़ा पुल में फंस गया। इससे बिजदुआं माइनर ओवरफ्लो हो गया। इससे बुढनपुरा निवासी शिववीर की 2 भीघा,कमलेश कुशवाहा 3 बीघा, घनश्याम की 2 बीघा, मनोज की 2 बीघा,राजू याज्ञिक 2 बीघा खेतों में बोई गई फसलें डूब गई। किसानों की सूचना पर देर रात सिंचाई विभाग के एई जितेन्द्र कुमार,जेई विनोद कटियार मौके पर पहुंच गए। मजदूर बुलाकर पुल की सफाई कराई, माइनर में पानी कम हुआ। किसानों ने राहत की सांस ली। इसी तरह ऊंचा माइनर के ओवरफ्लो होने से रूदपुरा निवासी किसान रन सिंह की 4 बीघा ,प्रेम सिंह की 1 बीघा खेत में बोई गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। किसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.