उरई, फरवरी 25 -- उरई। उरई तहसील क्षेत्र में माइनरों में पानी न आने से फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। वर्तमान में किसानों की गेहूं व चने की फसल को सिंचाई की जरूरत है, लेकिन माइनर सूखी होने से किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। माइनर में इतना भी पानी नहीं है कि किसान पंपिंग सेट से फसलों की सिंचाई कर सकें। इससे गेहूं की फसलें सूख रही हैं। किसान उरई माइनर सूखी होने के कारण परेशान हैं। गेहूं व चने की फसल में पहली सिंचाई की आवश्यकता है, लेकिन बेतवा सहायक नहर व उससे निकलने वाली उरई माइनर में पानी नहीं है। पानी न होने से सिंचाई के लिए नहर व माइनर पर निर्भर किसान मायूस हैं। किसानों का कहना है कि माइनर में शीघ्र ही पानी न उपलब्ध होने से उन्हें मजबूरी में निजी नलकूपो का सहारा लेना पड़ता है। जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। किसानों ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.