धनबाद, मार्च 10 -- बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र के मुराईडीह में स्थित माइनप कंपनी परिसर की चहारदीवारी का अधिकांश हिस्सा सोमवार की शाम चली तेज आंधी व बारिश में धराशाई हो गया। इसी चहारदीवारी के भीतर माइनप कंपनी का बंद भूमिगत खदान का मुंहाना, लंबा-चौड़ा कार्यालय, करोड़ों रुपए की मशीनें, कोयला और अन्य संपत्ति है, जो फिलहाल असुरक्षित हो गई है। एएमपी कोलियरी के पीओ टीएस चौहान ने घटना की सूचना पर कंपनी परिसर की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ जवानों की क्यूआरटी टीम को कंपनी परिसर भेजा है। इधर माइनप कंपनी प्रबंधन ने भी कंपनी परिसर की सुरक्षा के लिए आज रात 18 नाइट गार्ड की तैनाती की है। माइनप कंपनी के एचआर मनीष झा ने बताया कि चहारदीवारी की 18 मीटर दीवार दो तरफ से गिरी है। इसके साथ स्टील चदरा का बना शेड भी गिरा है, जिससे कंपनी को सात से आठ लाख रुपये का नुकसान हु...