माइग्रेन से परेशान होकर महिला बंदी रक्षक ने की थी खुदकुशी
बांदा, अप्रैल 1 -- बांदा। संवाददाता माइग्रेन की समस्या से परेशान होकर महिला बंदी रक्षक ने खुदकुशी की थी। दो डॉक्टरो के पैनल ने वीडियो ग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम किया।झांसी जिले के डडिया पुरवा नारायण बाग शिवाजी नगर निवासी 30वर्षीय भारती पाल पुत्री लखन पाल मंडल कारागार बांदा में बंदी रक्षक थी। सोमवार की रात उसकी नाइट डयूटी थी। मंगलवार की दोपहर ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपने सरकारी कमरे पर आई कुछ देर के बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर साथी सिपाहियों ने देखा तो उसे उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।जहां उपचार के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने बताया कि भारती पाल की वर्ष 2021 में बंदी रक्षक के पद पर भर्ती हुई थी। पहली पोस्टिग बांदा के मंडल कारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.