फिरोजाबाद, फरवरी 11 -- थाना उत्तर क्षेत्र में माइक की लीड से एक युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पड़ोस के कार्यक्रम में भाग लेने गया था और शराब पी ली थी। थाना फरिहा क्षेत्र के गांव वेदपुरा निवासी 25 वर्षीय सोनू पुत्र नरेशचंद्र थाना उत्तर के दयाल नगर में रहकर जेसीबी मशीन चला कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसकी पत्नी ने 2 वर्ष पूर्व फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। वह मानसिक तनाव में रहता था। उसने मंगलवार को नगला पानसहाय स्थित पेड़ पर लटक कर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.