माइक्रो फाइलेरिया का खोज जांच अभियान 6 जुलाई से
लातेहार, जुलाई 5 -- लातेहार। बीडीओ मनोज कुमार तिवारी और प्रमुख परशुराम लोहरा की अध्यक्षता में नाईट ब्लड सर्वे (एनबीएस) को लेकर बैठक हुई। बैठक में सदर प्रखंड के चिह्नित गांव नावागढ़, उदयपुरा, पतरातू में माइक्रो फाइलेरिया का खोज करने को लेकर रात्रि जांच आयोजित किए जाने को लेकर निर्णय लिया। जांच अभियान 6 से 15 जुलाई तक किया जाना है। बैठक मे चिह्नित पंचायत के मुखिया, पिरामल फाउंडेशन से अमरेंद्र कुमार, आशीष कुमार व स्वास्थ्य विभाग से एमओ, बीपीएम व एमटीएम उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.