जहानाबाद, अप्रैल 10 -- 150 लोगों से करीब दस लाख रुपये ठगी करने का आरोप मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर शहर के डीह मोहल्ला में गुरुवार को माइक्रो फाइनेंस के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने का मामला उजागर हुआ है। इस मामले में एक पीड़िता के आवेदन पर मखदुमपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें माइक्रो फाइनेंस बैंक संचालक अरुण कुमार, विजय कुमार और राहुल कुमार पर ठगी का आरोप लगाया गया है। लेकिन उनके घर का पता नहीं बताया गया है। शहर क्षेत्र के मुसी बीरा की रहने वाली चंचल कुमारी ने थाने में आवेदन दिया है जिसमें बताया गया है कि करीब 150 लोगों से लोन देने के नाम पर 8 से 10 लाख रुपए ठगी की गयी है। आवेदन के साथ 150 लोगों का हस्ताक्षर है। इसमें बताया गया है कि मखदुमपुर डीह मोहल्ला में 5 अप्रैल को एक माइक्रो फाइनेंस का कार्यालय खोला गया जिसका ना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.