भागलपुर, नवम्बर 9 -- भागलपुर। जिले की सातों सीट पर शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर शनिवार को टाउन हॉल में माइक्रो प्रेक्षक और मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं सामान्य प्रेक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। बताया गया कि मतदान तिथि को मतदान केंद्रों पर प्रतिनियुक्त माइक्रो प्रेक्षक की क्या भूमिका होती है। डिस्पैच सेंटरों पर मतदान कर्मियों को डिस्पैच करने के लिए प्रतिनियुक्त कर्मियों तथा रिसीविंग सेंटर पर पोल्ड ईवीएम एवं संबंधित प्रपत्र रिसीव करने के लिए प्रतिनियुक्त कर्मियों को भी प्रशिक्षण दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.