शाहजहांपुर, मई 30 -- शाहजहांपुर। भूगर्भ जल संरक्षण और कम पानी में बेहतर सिंचाई को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग द्वारा संचालित उत्तर प्रदेश माइक्रो इरीगेशन परियोजना किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। जिला उद्यान अधिकारी पुनीत कुमार पाठक ने बताया कि जनपद में ड्रिप, मिनी स्प्रिंकलर और पोर्टेबल स्प्रिंकलर के निर्धारित लक्ष्य पूरे हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत लघु एवं सीमांत किसानों को ड्रिप और मिनी स्प्रिंकलर सिस्टम पर 90 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है, जबकि सामान्य किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। पोर्टेबल स्प्रिंकलर पर 65 से 75 प्रतिशत तक सहायता दी जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यह भी पढ़ें- खेत तालाब योजना में किसानों को मिलेगा 50 प्रतिशत अनुदान यह भी पढ़ें- ...