माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के एमडी राजीव पहुंचे साहिबगंज, स्वागत
साहिबगंज, सितम्बर 26 -- साहिबगंज। माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव कुमार अपनी धर्मपत्नी रेखा कुमारी के साथ यहां पहुंचे हैं। साहिबगंज उनका गृह शहर है। उन्होंने यहां के संत जेवियर्स स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा हासिल की है। राजीव कुमार का शनिवार को स्कूल प्रबंधन ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए जीवन के संघर्ष, सफलता, असफलता और भविष्य की तकनीकी दुनिया से जुड़े महत्वपूर्ण अनुभव साझा किए।
विद्यार्थियों से संवाद स्कूल के ऑडिटोरियम में आयोजित संवाद कार्यक्रम में राजीव कुमार ने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेने की जरूरत है। असफलता ही व्यक्ति को सफलता की राह दिखाती है। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति अपने ऊपर विश्वास बनाए रखे और लगातार प्रयास करता रहे तो सफलता निश्चित रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.