नई दिल्ली, मई 14 -- आजकल माइक्रोवेव लगभग हर घर की जरूरत बन चुका है। ऑफिस से लौटने के बाद खाना गर्म करना हो, बच्चों के लिए जल्दी से स्नैक्स तैयार करने हों या बचा हुआ खाना दोबारा गर्म करके खाना हो, माइक्रोवेव मिनटों में काम आसान कर देता है। इसमें गैस जलाने की झंझट नहीं और ना ही ज्यादा मेहनत। लेकिन सुविधा के साथ थोड़ी सावधानी भी बेहद जरूरी है। कई लोग बिना सोचे-समझे हर तरह के खाने को माइक्रोवेव में दोबारा गर्म कर लेते हैं, जबकि कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें रीहीट करना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। बार-बार गर्म करने से खाने में मौजूद पोषक तत्व खत्म हो सकते हैं और कुछ मामलों में हानिकारक बैक्टीरिया या टॉक्सिन्स बनने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि कौन-सी चीजों को माइक्रोवेव में दोबारा गर्म करने से बचना चाहिए। कहीं आ...