बगहा, जून 25 -- बेतिया। कालीबाग थाना की पुलिस ने छापेमारी कर 32.16 लाख रुपये गबन करने के आरोपित मोहम्मद समीर को गिरफ्तार कर लिया है। वह शिवहर जिला के फतेहपुर थाना क्षेत्र के रमपुरवा वार्ड 11 का निवासी है। पूर्व में मो. समीर नगर के सुप्रिया रोड स्थित मुथुट माइक्रोफिन लिमिटेड प्राइवेट कंपनी के मैनेजर के पद पर पदस्थापित था। उसपर कंपनी के 682 ऋणधारकों द्वारा कंपनी में जमा कराए गए 32,16,532 रुपये गबन करने का आरोप है। पुलिस नगर के समाहरणालय चौक के समीप से उसको गिरफ्तार किया है । पूछताछ के बाद पुलिस उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कालीबाग थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने बताया कि कंपनी के डायरेक्टर रंजीत दास की शिकायत पर मोहम्मद समीर के खिलाफ 16 अप्रैल को एफआईआर दर्ज की गई थी।एफआईआर के बाद से वह फरार चल रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...