पूर्णिया, जून 7 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। शहर में लगातार लग रहे जाम और यातायात बाधित होने की समस्या को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। शनिवार को राजस्व पदाधिकारी बालकृष्ण भारद्वाज के नेतृत्व में माइकिंग के माध्यम से शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई तथा तत्काल अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया। राजस्व पदाधिकारी ने नेहरू चौक, सब्जी पट्टी, मछली पट्टी, स्टेट बैंक रोड समेत अन्य प्रमुख स्थानों का भ्रमण कर माइकिंग के जरिए लोगों को सड़क और सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के कारण शहर में आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों के आवागमन में भी गंभीर परेशानी होती है। यह भी पढ़ें- मा...