कोडरमा, जून 13 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या नौ स्थित दीपक होटल के पीछे कथित रूप से अवैध तरीके से संचालित माइका स्क्रैप पाउडर प्लांट से आसपास के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि प्लांट से उड़ने वाली धूल के कारण क्षेत्र का वातावरण प्रदूषित हो रहा है और बच्चों, महिलाओं तथा बुजुर्गों में सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

स्थानीय निवासियों की समस्याएँ ग्रामीणों और मोहल्लेवासियों के अनुसार, प्लांट से निकलने वाला सुक्ष्म माइका पाउडर हवा के साथ घरों तक पहुंच रहा है। इससे लोगों को खांसी, सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घरों की छतों, खिड़कियों और दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर ...