गिरडीह, दिसम्बर 30 -- तिसरी। तिसरी पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को तिसरी थाना क्षेत्र के पचरुखी गांव के जंगल में छापेमारी कर माइका के कई अवैध खदानों को जेसीबी मशीन से डोजरिंग करा दी है। छापेमारी टीम का नेतृत्व तिसरी के थाना प्रभारी रंजय कुमार और प्रभारी वनपाल अभिमित राज ने किया। इस सम्बन्ध में बताया गया कि पुलिस और वन विभाग को पचरुखी गांव के जंगल में अवैध रूप से खदान संचालित कर माइका का उत्खनन करवाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम पचरुखी जंगल जा धमकी और जंगल में छापेमारी करने लगी। इसी दौरान पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पचरुखी जंगल में बंद पड़े माइका के अवैध खदानों को जेसीबी मशीन से डोजरिंग करा दी। बता दें कि तिसरी में पुलिस, वन विभाग और प्रशासन द्वारा अवैध माइक...