नई दिल्ली, अगस्त 29 -- पाकिस्तान टेस्ट टीम को एक बार फिर मुश्किलों का सामना कर रही है। इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में टीम का प्रदर्शन सवालों के घेरे में है। पाकिस्तान के बल्लेबाज इंग्लैंड की सरजमीं पर रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। टीम ने पहला मुकाबला पारी के अंतर से गंवाया था और अब दूसरे मुकाबले में भी बल्लेबाजों का बेहद निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। पाकिस्तान के बल्लेबाजों की जमकर आलोचना हो रही है। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर के साथ-साथ पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर्स भी टीम के प्रदर्शन से हैरान हैं। पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने पाकिस्तान की मौजूदा बल्लेबाजी को गेंदबाजी करने के लिए सबसे आसान टीम बताया है और उनकी तुलना काउंटी मैचों की टीम से की है। यह भी पढ़ें- ईशान किशन को नहीं पता थी वैभव सूर्यवंशी की ये खूबी, उन्हें लगा वो रिस्क.लंबे...