धनबाद, अक्टूबर 7 -- माइंस रेस्क्यू स्टेशन धनसार में चल रही तीन दिवसीय 59वीं खान बचाव प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को कार्यक्रमों का भव्य आगाज हुआ। प्रतियोगिता से पूर्व रेस्क्यू स्टेशन पर विधिवत ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि डीजीएमएस के निदेशक जी संजय कुमार एवं बीसीसीएल के निदेशक तकनीकी राजीव कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद सभी प्रतिभागी टीमों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ मार्च पास्ट किया। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में मुख्य निर्णायक डॉ. झूलन मुखर्जी एवं डॉ. तुहीना आलोक की देखरेख में प्रतिभागियों की 'फर्स्ट ऐड' दक्षता का कड़ा परीक्षण हुआ। वहीं, प्रतियोगिता का सबसे महत्वपूर्ण व रोमांचक चरण चंदमारी इनक्लाइन में आयोजित 'रेस्क्यू रिकवरी इवेंट' रहा। खदान जैसी वास्तविक और चुनौत...