माइंस गेट पर ग्रामीणों का धरना तीसरे दिन भी जारी
चक्रधरपुर, जून 29 -- मनोहरपुर, संवाददाता। सेल चिरिया माइंस के ठेकेदारों से स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर प्रखंड के 10 गांवों के ग्रामीणों का दुबिल माइंस गेट पर अनिश्चितकालीन धरना रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को पोलियो दिवस होने के कारण महिलाओं को आराम दिया गया। आंदोलन में शामिल महिलाएं इस दिन धरने पर नहीं रहीं और गांव लौटकर अपने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई।महिलाएं सोमवार से फिर आंदोलन में शामिल होंगी।माइंस के नए ठेकेदार निर्मल सिंह ने बताया कि काम शुरू करने से पहले सेल के निर्देश के अनुसार सभी मौजूदा मजदूरों को काम पर रख लिया गया है। स्थानीय लोगों को रोजगार देने की प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल केवल 4 बाहरी लोग सुपरवाइजर या अन्य पदों पर हैं, जबकि 15-20 अन्य कर्मी स्थानीय हैं। ठेकेदार सिंह न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.