लोहरदगा, फरवरी 26 -- लोहरदगा, संवाददाता। एमडीए माह के तहत, हिंडाल्को सीएसआर टीम द्वारा स्वास्थ्य विभाग लोहरदगा के साथ संयुक्त पहल में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए कर्मियों के बीच बुधवार को स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा एल्बेंडाजोल एवं डीईसी की खुराक दी गई। मौके पर हिंडाल्को सीएसआर सेरेंगदाग टीम एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। इससे पूर्व, हिंडाल्को सीएसआर टीम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम, आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका एवं एएनएम के साथ मिलकर सेरेंगदाग खनन क्षेत्र के हरहापाट, तुइमु, बरपाट, भैंसबथान, पोरोहापाट एवं समीप के ग्रामों में ग्रामीणों को दवाओं के सेवन की विधि तथा आवश्यक परहेज के बारे में जानकारी दी। मौके पर सीएसआर विभाग के अभय भारती, एचआर अधिकारी मनोज कुमार, खान अभियंता अजय सिंह, पवित्रो पाणिग्रही एएनएम रीमा कुमारी, परिबा कुमारी, सुनीता देवी, सहिया ...