पलामू, जून 3 -- हुसैनाबाद। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के सोहया पहाड़ स्थित दमदमी गांव के समीप माइंस के गहरे गड्ढे में एक युवक के डूब गया है। पतरा खुर्द निवासी लवकुश कुमार माइंस के गड्ढे में जमा पानी में उतरा था जिसके बाद से लापता है। परिजन व ग्रामीण उसके डूब जाने की आशंका जता रहे हैं। घटना की सूचना के बाद हुसैनाबाद के थाना प्रभारी चंदन कुमार, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश शुरू करा दी है। ग्रामीणों की मदद से खोजबीन की जा रही है। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा है। यह भी पढ़ें- बंद पत्थर खदान में अब तक नहीं मिला डूबे किशोर का शव बुधवार की शाम तक युवक को बरामद नहीं किया जा सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...