माइंड पावर यूनिवर्सिटी में दीक्षारंभ कार्यक्रम शुरू
नैनीताल, अगस्त 11 -- भीमताल। माइंड पावर यूनिवर्सिटी में मंगलवार को नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम उत्साह के साथ शुरू हुआ। प्रथम दिन परिसर में विद्यार्थियों का कुमाउनी परंपरा के अनुसार तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलाधिपति डॉ. योगेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में प्रवेश केवल डिग्री हासिल करने तक सीमित नहीं, बल्कि ज्ञान, व्यक्तित्व निर्माण और कौशल विकास की यात्रा है। कुलपति डॉ. श्वेता ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, संसाधनों और मूल्यों की जानकारी दी। डीन एकेडमिक डॉ. रत्नेश चंद्र शर्मा ने एनईपी-2020 आधारित पाठ्यक्रम, क्रेडिट एवं सेमेस्टर प्रणाली की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Pakur News: पाकुड़ बीएड कॉलेज में इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित इस दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.