माइंडफुल प्लस एजुकेशन को मिला नया भवन
कौशाम्बी, जून 25 -- सिराथू नगर क्षेत्र के वार्ड सात रामलाल का पुरा स्थित माइंडफुल प्लस एजुकेशन के नव निर्मित भवन का गुरुवार को धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण में शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण यह रहा कि विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने फीता काटकर नए भवन का उद्घाटन किया। इससे पहले रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चार के बीच नए भवन के उद्घाटन की प्रक्रिया संपन्न हुई। विद्यालय की निदेशक सरिता सेठी एवं संस्थापक-प्रधानाचार्या दीक्षा सेठी ने बताया कि बच्चों की सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उनके हाथों उद्घाटन कराया गया। जिससे उनमें आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके। नए भवन में आधुनिक शैक्षिक सुविधाओं के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने अभिभावक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.