फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 29 -- फर्रुखाबाद। मां, मेरा क्या कसूर था.। अभी तो मैंने इस दुनिया को देखा भी नहीं था। आंखें खोलने से पहले ही मेरी सांसें छीन ली गईं। पोस्टमार्टम हाउस में रखा नवजात बच्ची का शव अगर कुछ पूछता तो शायद यही पूछता। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला यह मामला फतेहगढ़ का है। बंधौआ में एक नन्ही-सी जान को इस कड़ाके की सर्दी में खाली पड़े प्लॉट में फेंककर मौत के हवाले कर दिया गया। इस नवजात बच्ची के शव की अभी पहचान नहीं हो सकी है। फतेहगढ़ क्षेत्र के बंधौआ मोहल्ले में सोमवार सुबह एक खाली प्लॉट में नवजात बच्ची का शव पड़ा मिला। बच्ची के शरीर पर कपड़े भी ठीक से नहीं थे, मानो जन्म लेते ही उसे इस दुनिया से बेदखल कर दिया गया हो। आसपास के लोगों की नजर जब उस मासूम पर पड़ी तो सन्नाटा छा गया, फिर देखते-देखते भीड़ जमा हो गई। जानकारी यूपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.