जहानाबाद, मार्च 13 -- छापेमारी में शहर से दो वारंटी भी पकड़ाये जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। परस विगहा थाना क्षेत्र के घोसी गांव में एक महिला को जाति सूचक शब्द कहकर उन्हें और उनकी बेटी के साथ मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में महिला भगवनिया देवी के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव के हीं निवासी आरोपित तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को एसपी अपराजित लोहान के हवाले से यह जानकारी दी गई। बताया गया है कि उक्त गांव की निवासी भगवनिया देवी ने थाने में एक आवेदन दिया था जिसमें आरोप लगाते हुए कहा है कि गांव के निवासी हरेराम चंद्रवंशी, शुभम कुमार और निरहुआ तीनों भाई हैं। महिला का आरोप है कि आरोपितों ने जाति सूचक शब्द कहकर उनके साथ मारपीट की। उनकी बेटी को भी पीटा। इस मामले में कांड ...