गोरखपुर, फरवरी 16 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। थानाक्षेत्र के बिलारी बोरिंग ओला निवासी मनका देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो सप्ताह पूर्व उनका पुत्र सतेंद्र गांव के एक व्यक्ति के घर जन्मदिन कार्यक्रम में गया था। वहां पर गांव का अच्छे प्रजापति उनके पुत्र को जाति सूचक शब्दों बोलने लगा। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया तो मामला शांत हुआ। उनका पुत्र घर लौट आया। आरोप है कि कुछ देर बाद अच्छे प्रजापति, राजेंद्र, उसकी मां दुर्गावती देवी, भांजा किशन लाठी डंडा होकर उनके दरवाजे पर आए और गाली देते हुए धक्का देकर गिरा दिया। उनका पुत्र बीच बचाव करने आया तो उक्त लोगों ने उसे लाठी डंडा से मारने पीटने लगे। बचाने गई तो उसे भी घायल कर दिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मारपीट, एससी एसटी, धमकी सहित कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.