मां ही बच्चों को संभालती थी..अब उन्हें कौन खिलाएगा
कानपुर, मई 20 -- मां का कटा हाथ लेकर कमिश्नर ऑफिस पहुंचे आईटीबीपी जवान विकास सिंह ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाने के साथ ही अपनी दर्द भी बयां किया। कहा-बड़े भाई और भाभी की मौत के बाद मां ही उनके दोनों बच्चों की देखभाल करती थी। उन्हें खाना खिलाती थी। अब दाहिना हाथ कट जाने से खाना कौन बनाएगा, बच्चों का ख्याल कौन रखेगा। आईटीबीपी के जवान विकास ने कहा कि मां का कटा हाथ नष्ट करने के लिए उस पर पुलिस और चिकित्सा विभाग के साथ ही अस्पताल प्रबंधन भी दबाव बना रहा है। लेकिन वह इंसाफ मिलने तक मां के हाथ को सुरक्षित रखेगा। फतेहपुर के हथगाम निवासी विकास सिंह वर्ष 2011 में आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। वह हिमाचल प्रदेश के साथ ही क्रिटिकल तैनात पर भी रहे। दो साल पहले महाराजपुर में तैनाती मिली। यह भी पढ़ें- मां का कटा हाथ लेकर अधिकारियों के पास पहुंचा आईट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.