एटा, जून 22 -- दो दिन पूर्व नगला मई की महिला के प्रसव में लापरवाही बरतने से बच्चे की मौत हो गई। जांच कमेटी जल्द ही अस्पताल में हुई बच्चे की मौत के मामले की जांच कर सीएमओ रिपोर्ट सौपेंगी। सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि अलीगंज के मां हॉस्पीटल में नगला मई के महिला का प्रसव के बाद बच्चे की मौत हो गई। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच के लिए कमेटी में एसीएमओ डा.राममोहन तिवारी, डा.सुधीर कुमार को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि जांच कमेटी को निर्देशित किया गया है कि इस मामले में आशा के गर्भवती महिला को सीएचसी से प्राइवेट अस्पताल में ले जाने की भी गंभीरता से जांच की जाए। दोषी पाये जाने पर आशा के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पंजीकरण नोडल अधिकारी डा. राममोहन तिवारी ने बताया कि अलीगंज का मां हॉस्पिटल में पूर्व में पंजीकृ...